फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में 18 वर्षीय युवती के साथ मोहल्ले के ही एक विशेष समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। युवती ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने तहरीर लेकर युवती का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी। इसके बाद क्षेत्र में तनाव हो गया।
विज्ञापन

रविवार की रात में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक 18 वर्षीय युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही एक विशेष समुदाय युवक युवती के मकान में घुसा और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया॥ बाद में धमकी दी कि यदि जुबान खोली तो जान से मार दूंगा। भयभीत युवती ने किसी तरह अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन सोमवार को पीड़ित को लेकर कोतवाली पहुंचे और वहां युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दे दी। इसकी जांच की जा रही है और जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें