बड़ौत (बागपत)। बिजरौल रोड पर छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष हुआ। सूचना पर गश्ती पुलिस वहां पहुंची तो उसे देखकर छात्र भाग निकले। छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष होना आम बात हो गया है। बिजरौल रोड पर शनिवार को एक छात्रा से कुछ छात्रों ने छेड़छाड़ की कोशिश की। तभी छात्रों के दूसरे गुट ने इसका विरोध किया तो दोनों में पहले गाली-गलौच हुई और फिर लात-घूंसे चलने लगे। इसकी सूचना गश्ती पुलिस को लगी तो वे वहां पहुंचे। पुलिस को देख छात्र भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। दोनों छात्र गुट कोतवाली क्षेत्र के नजदीक के अलग-अलग गांवों के रहने वाले बताए गए हैं।