फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन आरोपियों को दबोचा, तमंचा और कारतूस बरादम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने शुक्रवार की रात में चेकिंग अभियान चलाकर दो अलग-अलग स्थानों से दो तमंचों और एक वांछित अपराधी समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार की रात में पुलिस ने दिल्ली रोड पीएन शर्मा पार्क के पास चेकिंग अभियान चलाया तो एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया। उसके पास से तलाशी लेने पर एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। उसने अपना नाम आशीष भारद्वाज पुत्र विरेंद्र भारद्वाज गुराना रोड बताया है। वहीं पुलिस ने शुक्रवार की रात में बावली चुंगी के पास चेकिंग के दौरान मनीष पुत्र तिरस पाल निवासी गोटका थाना सरधना जनपद मेरठ को गिरफ्तार उसके पास से भी एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। वहीं पुलिस ने सलीम पुत्र इलियास निवासी कांधला जनपद शामली, जो बड़ौत कोतवाली से आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था, उसे दिल्ली रोड पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें