फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से गौवंश की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। संतनगर गांव के पास बरनावा के जंगल में गुरुवार सुबह खेत में लगे तार के करंट की चपेट में आकर घुमंतू बछड़े की मौत हो गई, जिससे गुस्साये ग्रामीणों ने हंगामा किया। संतनगर गांव के पास बरनावा के जंगल में बेगमाबाद गढ़ी गांव निवासी रामबीर ने अपने खेत में आवारा पशुओं से बचाव के लिए तार लगा रखे हैं। जिनमें एक घुमंतू बछड़ा उलझ गया तथा तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर झुलसने से उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान संतनगर के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। सूचना पर बिनौली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह आबादी के पास तार लगाकर करंट छोड़ने से जनहानि भी हो सकती है। पुलिस ने बछड़े का पशु चिकित्साधिकारी बिनौली डाक्टर अक्षय बालियान से पोस्टमार्टम कराया तथा मिट्टी में दफना दिया गया। पुलिस ने खेत स्वामी को भी हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें