फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज की वीडियों वायरल करने से गांव में तनाव, आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। लव मैरिज की वीडियो वायरल करने पर गांव में तनाव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली ठाकुरद्वारा के गांव बंकावाला निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने बुधवार को युवक के घर पर पहुंचकर शादी की मांग को लेकर हंगामा किया था। जिस पर पुलिस युवक और युवती को कोतवाली ले आई थी। बाद में गांव के लोगों ने पंचायत में युवक-युवती को शादी की सहमति दे दी, लेकिन दोनों के परिजन शादी के लिए सहमत नहीं थे। इसलिए शादी के बाद दोनों को गांव में रहने पर प्रतिबंधित कर दिया गया। पंचायत में हुए इस समझौते की प्रति पुलिस को दे दी गई। बुधवार को देर शाम नगर के तहसील हनुमान मंदिर पर दोनों का विवाह पंडित ने संपन्न करा दिया। विवाह की वीडियो गांव के एक युवक ने अपने मोबाइल से बना ली थी। विवाह के बाद युवक ने इस वीडियो को वायरल कर दिया। जिससे गांव में तनातनी हो गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें