बागपत। पुराना कस्बा में दुकान पर खड़े तीन-चार युवकों ने युवतियों से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्हें मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। कस्बा वासियों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। पकड़े गए दोनों युवकों को निर्दोष बताते हुए छोड़ने को कहा। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक भाग गए थे। पुलिस उनकी जगह निर्दोष युवकों को उठाकर ले आई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। निर्दोष युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। ब्यूरो
युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज कराई
बागपत। चौहल्दा गांव से 19 वर्षीय वसीम पुत्र नसीम 22 जुलाई से लापता है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पिता ने कोतवाली पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
चार को गैंगेस्टर में निरुद्ध किया
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने फरमान पुत्र तौफिक निवासी जैनपुर जनपद मेरठ, सुल्तान पुत्र फाखरू, राहुल हसन पुत्र सलाम तुल्ला, शहनवा उर्फ गुल्लू पुत्र जाहिद निवासी किठौर जनपद मेरठ को गैंगेस्टर में निरुद्ध किया है। वहीं पुलिस ने वांछित चल रहे सत्तार उर्फ पोली पुत्र सरदार सिंह निवासी जानी मेरठ को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजा।