फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत-छछरपुर मार्ग पर राहगीरों से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बावली-छछरपुर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के नजदीक तीन सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार की देर शाम राहगीरों से लूटपाट की और हजारों की नगदी लूटकर ले गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। सोमवार को शाम के समय बड़ौत से छछरपुर गांव बाइक पर जा रहे आनंद पाल पुत्र निर्भय को बावली रेलवे क्रासिंग के आगे तीन सशस्त्र बदमाशों ने तमंचों की बटों से मारपीट कर दस हजार रुपये लूट लिए। इस मार्ग पर बदमाशों ने आधा घंटे तक राहगीरों से लूटपाट की और हजारों की नगदी, मोबाइल व अन्य सामान लूटा, लेकिन उनके नाम पता नहीं चले। आनंद पाल ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है, एसएसआई रमेश सिंधु ने कहा अभी घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। इस मामले मेें कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें