फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनमाना में जमीन विवाद में दंपति को पीटा, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जौनमाना गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह चार लोगों ने घर में घुसकर एक दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल बिट्टू पुत्र हरीचंद और उसकी पत्नी गुड्डो का गांव में ही जमीन विवाद चल रहा है। मंगलवार की सुबह बिट्टू और उसकी पत्नी घर पर अकेले थे, तभी चार लोग घर में घुसे और धारदार हथियारों से मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में शोर मचाने पर वे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। बिट्टू ने कोतवाली में चार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें