बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वर गांव निवासी युवा वैज्ञानिक ने मंगलवार को शाम के समय जहर खा लिया। परिजन गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद मेें परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए गांव मेें शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
धनौरा सिल्वर नगर निवासी योगेश उम्र 25 वर्ष पुत्र अमर सिंह जिला विज्ञान क्लब समन्वयक और युवा वैज्ञानिक थे। विज्ञान मेें क्षेत्र में योगेश ने कई उपलब्धियां प्राप्त कीं । जनपद की शिक्षण संस्थाओं में भी योगेश बच्चों के बीच पहुंचकर विज्ञान के माध्यम से जादू दिखाकर अंधविश्वास दूर किया करते थे। फिलहाल वह नोएडा मेें एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थे। मंगलवार को शाम के समय गांव में ही योगेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया, इससे उनकी तबियत बिगड़ने लगी। सूचना मिलते ही परिजन उन्हें लेकर मेरठ के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद मेें परिजनों ने गांव पहुंचकर पुलिस को बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में कोई तहरीर भी थाने पर नहीं दी गई।