फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा पलटी, दंपति घायल, बच्चा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली बस स्टैंड चौराहे पर ई-रिक्शा पलट गई। इससे ई रिक्शा में बैठे पति और पत्नी घायल हो गए। इस हादसे के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग भी आधा घटा तक अवरुद्ध हो गया। ई-रिक्शा चालक हासिम हिलवाड़ी गांव का रहने वाला है। वह बुधवार को रोहटा बस स्टैंड से मेरठ निवासी आयशा और उसके पति अनीस को लेकर दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचा तो चौराहे पर अचानक ई-रिक्शा पलट गई और दंपति उसमें दब गए। उनके पास 15 दिन का एक बच्चा भी था, लेकिन उसे कोई चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और पलटी रिक्शा को सीधा कराया और दबें दंपति को बाहर निकला और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें