फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से शादी नहीं कराई तो जला दी ईंख

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बूढ़पुर गांव का परिवार तहसील पहुंचा और उसने आरोप लगाया कि एक युवक उस पर जबरन अपनी बेटी से शादी कराने की जिद पर अड़ा है। मना करने पर उसने बुधवार की रात उनके गन्ने के खेत में आग लगा दी। इससे उनका तीन बीघा गन्ना आग की भेंट चढ़ गया। गांव निवासी योगेंद्र पुत्र ज्ञान सिंह ने बताया कि उनके ही गांव में शामली जनपद का एक युवक अपनी रिश्तेदारी में रहता है। वह कई माह से उसकी बेटी पर शादी करने का दबाव बना रहा है। एक बार उसे अगवा करने का भी उसने प्रयास किया था। जब उसने शादी से मना कर दिया तो उसने क्षुब्ध होकर बुधवार की रात उसने उनके गन्ने की खेत में आग लगा दी। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम से गुहार लगाई कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए और फसल का मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें