बड़ौत (बागपत)।
बड़ौत-छपरौली मार्ग पर सिनौली और मलकपुर के बीच शबगा से बाइक पर आ रहे दो युवकों को सामने से आ रहा ट्रक टक्कर मारकर भाग गया। इसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया।
घायल मोहित पुत्र राजपाल और मोनू पुत्र पाले राम शबगा गांव के रहने वाले हैं। वे बाइक पर गांव से बड़ौत सामान खरीदने का आ रहे थे। जब वे मलकपुर और सिनौली गांव के बीच पहुंचे तो बड़ौत की तरफ से जा रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और भाग निकला। दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस उन्हें उठाकर सीएचसी लेकर आई। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। उनके परिजन उनका इलाज कराने में जुटे हैं।