फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाईन का तार टूटकर गिरने से आठ बीघा ईख जली

विज्ञापन
विज्ञापन
तार टूटकर गिरने से आठ बीघा ईख जली
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव के जंगल में बुधवार की रात्रि में प्रेमपाल पुत्र जहान सिंह के गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे करीब आठ बीघा गन्ना की फसल जल गयी। सुबह होने पर आग से फसल जलने का पता चला तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा विद्युत लाइनों के जर्जर तार नहीं बदले जाने के कारण आए दिन फसलों का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने किसान को नुकसान का मुआवजा दिलाने की जिला प्रशासन से मांग की है। पीड़ित किसान ने बिनौली थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें