रामबीर के घर पर हमला, पुलिस पर गुस्सा
बड़ौत। पूर्व प्रधान सुमन के पति रामबीर का कहना है कि हमलावरों ने उसके घर पर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वह अपने रिश्तेदार अमित एवं अन्य लोगों के साथ अपने घर पर बैठा था। इस बीच हथियारबंद लोग पहुंचे और उनके ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में मूल रूप से बरवाला और वर्तमान में बड़ौत में रह रहे अमित की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सुमन के अलावा परिवार की बाला वह खुद और एक अन्य ग्रामीण सुदेश गंभीर रूप से घायल हैं।
एसपी ने कहा कि घर पर किया हमला
बड़ौत। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि पूर्व प्रधान के घर पर हमला किया गया है। एक युवक की मौत हो गई है, जबकि अन्य कई लोग घायल हैं। दूसरे पक्ष की ओर से किसी के घायल होने की उन्हें जानकारी नहीं मिली है। इस बाबत जांच कराई जाएगी। ग्रामीणों से जानकारी जुटाई गई है।