फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को गोली मारने का आरोपी जेल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बिहारीपुर गांव के किसान चौधरी शिवराज सिंह को गोली मारने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

बिहारीपुर गांव निवासी किसान चौधरी शिवराज सिंह अपनी भाभी गजेंद्री देवी के साथ एक सितंबर को खेत में चारा लेकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में तीन लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। गर्दन में गोली लगने से घायल हो गए थे। उनका बड़ौत अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला गजेंद्री की तहरीर पर आरोपी रणवीर, उसके बेटे देववर्त के अलावा प्रियवर्त पुत्र सतवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी रणवीर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधु ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
उधर, आरोपी रणवीर ने कहा उनको केस में झूठा फंसाया गया है। वारदात के समय वह गाजियाबाद में अपनी दुकान पर था। दुकान में लगे कैमरा इसका प्रमाण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें