फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान के घर से नकदी, गहने और स्कूटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
मोहल्ला कुतुबपुर में रह रहे सेना के जवान के घर में चोरों ने बीती रात सेंध लगा दी। घटना के दौरान परिवार बाहर गया था। चोर घर से नकदी, जेवरात और एक स्कूटी चोरी कर ले गए। पुलिस ने फिलहाल जगदीश प्रसाद की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मोहल्ला कुतुबपुर निवासी जगदीश प्रसाद सेना में कार्यरत है और वर्तमान में छुट्टी आए है। एक सितंबर को वे परिवार के साथ ससुराल गए हुए थे और घर पर कोई नहीं था। घर में किसी के न होने का लाभ उठाते हुए चोरों ने कमरों में रखे सामान को खंगाल डाला। चोर घर में रखी सोने की चेन सहित अन्य जेवरात, आठ हजार रुपये की नकदी तथा और स्कूटी चोरी कर ले गए। परिवार के सदस्य अगले दिन वापस लौटे तो दरवाजों का ताला टूटा हुआ और कमरों में रखा सामान भी बिखरा हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी एसआई बलवान सिंह ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें