शटर तोड़कर दो दुकानों में चोरी की कोशिश
बड़ौत (बागपत)। कोताना रोड पर मोहित जैन की बांस बल्ली और बाण की दुकान है। वहीं उसके बराबर में उसके भाई की दुकान है। बुधवार की रात में चोर दोनों दुकानें के शटर तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे थे कि गश्ती करती पुलिस को आता देखकर भाग निकले। पुलिस के मौके पर पहुंचने से चोरी होने से बच गई। इसके बाद पुलिस ने दुकान स्वामियों को फोन कर इसकी सूचना दी।