फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारी में रोड पर ट्रक ड्राईवर का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नैथला-खामपुर लुहारी मार्ग पर लुहारी गांव के पास ट्रक चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि फैजपुर-निनाना गांव के जयवीर सिंह (45) ट्रक चलता है। उसका शव सोमवार रात लुहारी गांव के पास रोड पर पड़ा हुआ था। लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। बाद में उसकी पत्नी प्रमिला ने शिनाख्त करते हुए बताया कि पति जयवीर शराब पीने का आदि था। सोमवार सुबह शराब के नशे में घर से गया था। आशंका है कि ज्यादा शराब पीने से ही उसकी मौत हुई है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू का कहना है कि उसकी मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। वहीं, पुलिस के मुताबिक जयवीर बहुत ज्यादा शराब पीता था और पत्नी और बच्चों के साथ झगड़ा रखता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें