छेड़छाड़ कर रहे युवकों को दबोचा
बड़ौत (बागपत)। कोताना रोड़ स्थित एक कोचिंग सेंटर पर छेड़छाड़ की घटना की सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और तीन छात्रों को हिरासत में लिया। बाकी युवक भाग निकले। कोचिंग सेंटर के संचालक ने पकड़े गये छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है।
कोताना रोड़ पर स्टार इंस्टीट्यूट के नाम से कोचिंग सेंटर है। इसमें छात्राओं को कोचिंग कराई जाती है। कई दिन से कुछ छात्र कई छात्राओं से छेड़छाड़ करते आ रहे हैं। आरोप है कि शनिवार को भी कुछ छात्र इंस्टीट्यूट पर आए और छात्राओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इंस्टीट्यूट के संचालक दीपक ने इसकी सूचना 100 डॉयल पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और पुलिस को देख छात्र भागने लगे। लेकिन तीन छात्रों को पुलिस ने धर दबोचा। जिन्होंने अपने नाम अनुज, रोहित और अंकित निवासी खेड़ा हटाना हैं। सभी बीए के छात्र है। पकड़े गए छात्रों के खिलाफ इंस्टीट्यूट संचालक देवेंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी है।