बागपत। फतेहपुर गांव निवासी बिजेंद्र पुत्र राज कुमार ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका भाई लोकेश चार मई को सुबह साढ़े सात बजे सरकारी हैंडपंप के पास भैंस को नहला रहा था। इसी समय तीन लोगों ने उस पर हमला किया । शोर शराबा होने पर हमलावर मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने सिंघावली अहीर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। आरोप है कि पिलाना सीएचसी के चिकित्सकों ने उसका इलाज नहीं किया। परिजन घायल को निजी अस्पताल ले गए। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों का शांति भंग में चालान किया। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।