नलकूप पर दो युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के जंगल में नलकूप पर पांच-छह युवकों का दो युवकों की बेरहमी से पिटाई करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। आरोपी दोनों युवकों की डंडे से पिटाई कर रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नलकूप पर बनाई गई है। वीडियो में पांच-छह युवक डंडे से दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर रहे है। आरोपी युवकों ने खुद ही यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। दोनों युवक आरोपियों से छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन आरोपियों को उन पर जरा भी तरस नहीं आया। वीडियो में मारपीट करने वाले युवक बड़ौत व बागपत कोतवाली क्षेत्र के गांवों के बताए गए हैं जबकि जिन युवकों की पिटाई हो रही है वे बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के हैं। इस संबंध में एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो तीन-चार माह पुराना है। इसकी जांच कराई जा रही है। मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कराकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।