कोतवाली पुलिस ने बली गांव के प्रमोद की हत्या में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद किया। आरोपी ने कहा कि मामा नीरज भाटी की हत्या का बदला लेने के लिए प्रमोद की हत्या कराई। गाजियाबाद जेल में बंद जोगेंद्र बली गिरोह के सदस्यों ने वारदात की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि बली गांव निवासी प्रमोद पुत्र ब्रहम सिंह की 28 दिसंबर 2018 को अग्रवाल मंडी टटीरी में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की। इस मामले में तीन आरोपी जेल जा चुके हैं। पुलिस विवेचना में गौरव पुत्र गिरिराज सिंह निवासी अहेड़ा का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने अहेड़ा रेलवे फाटक के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि मृतक प्रमोद ने उसके मामा नीरज भाटी निवासी बुड़ेढा की हत्या की। इसका बदला लेने को प्रमोद की हत्या कराई। गाजियाबाद जेल में बंद जोगेंद्र बली गिरोह के सदस्यों ने वारदात की । उसने आरोपियों को भागने के लिए स्विफ्ट कार दी। कार अहैड़ी निवासी जनेश की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। एएसपी ने बताया कि एक और आरोपी का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।