बिनौली (बागपत)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बिनौली थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सुनील पुत्र सुक्कन, हारून पुत्र निजामु निवासी बिनौली को सट्टा रजिस्टर, दो पेन, 730 रुपये की नकदी सहित पकड़ा है। बिजेंद्र पुत्र दोलीराम निवासी बिजवाड़ा को वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया है।