खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम रटौल में ढिकौली बंथला मार्ग पर मंगलवार को थ्रीव्हीलर को बचाने के चक्कर में कार विद्युत खंभे से जा टकराई। इससे कार में सवार क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी युवक सचिन की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि चालक अश्वनी कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया था। इसके बाद मृतक के पिता जयभगवान ने खेकड़ा थाने में गांव के ही रहने वाले कार चालक अश्वनी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार की सुबह पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर उसका चालान किया।