फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब की 143 पेटी सहित तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

थानाप्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि बुधवार की शाम सात बजे सूचना मिली टाटा टैंपो में पंजाब से अंग्रेजी शराब तस्करी कर लाई जा रही है। दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित पाठशाला चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर टैंपो को तस्कर चालक समेत पकड़ लिया और उन्हें थाने लाया गया। तलाशी लेने पर टैंपो से पंजाब से तस्करी कर लाई पांच लाख रुपये कीमत की 143 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब तस्कर नसीम निवासी मेरठ से पूछताछ की। उसने बताया कि वह होली के चलते शराब को पंजाब से तस्करी कर बागपत, गाजियाबाद आदि स्थानों पर बेचने के लिए लाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें