मोहित हत्याकांड के आरोपी ने किया सरेंडर
बागपत। बड़ौत के ई-रिक्शा चालक मोहित की हत्या में फरार चल रहे आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस दो आरोपी को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बड़ौत में तीन जनवरी को ई-रिक्शा चालक मोहित पुत्र मुकेश कुमार की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिता ने रिश्तेदार लोकेंद्र व उसके बेटे अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में दीपक निवासी सोरम का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने आरोपी अजय व दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी लोकेंद्र फरार चल रहा था। शुक्रवार को आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने बताया कि मृतक का भाई उसके परिवार की युवती को भगा ले गया था। उन्होंने युवती को बरामद नहीं कराया था। इसी का बदला देने के लिए मोहित की हत्या कर दी थी। कोर्ट से आरोपी को जेल भेज दिया।
---
लुटेरे ने किया आत्मसमर्पण
बागपत। बड़ौत क्षेत्र में रेल यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य शहजाद पुत्र नजर मोहम्मद उर्फ कलवा निवासी इदरीशपुर ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने 12 जनवरी को गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर कई घटनाओं का खुलासा किया था। कोर्ट से आरोपी को जेल भेज दिया।