फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में छात्र की मां को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में छात्र की मां को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन


बड़ौत। छात्र की हत्या के मामले में पैरवी कर रही बिजरौल गांव की मां को जेल से जमानत पर छूटे एक आरोपी ने धमकी दी कि यदि फैसला नहीं किया तो जान से मार देंगे और उसे तमंचा दिखाकर आतंकित किया गया। उसने कोतवाली पर तहरीर दी।
विज्ञापन

बिजरौल गांव के अभिषेक दहिया की नौ फरवरी 2018 को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपने साथियों के साथ नागेश्वर मंदिर से कार में सवार होकर परीक्षा केंद्र पर जा रहा था। इस मामले में वाजिदपुर गांव के मनीष, रवि और आकाश को नामजद किया गया था। इसमें मनीष और आकाश जेल मेें बंद हैं, जबकि रवि की जमानत हो चुकी है। आरोप है कि बुधवार रात भी उन्होंने घर में घुसरकर जान से मारने की नीयत लूटपाट का प्रयास किया था और सिलिंडर चोरी कर ले गए थे। जब अभिषेक की मां रेखा और उसकी बहन नेहा बिजरौल गाव में अपनी गैलरी में बृहस्पतिवार को बैठे थे। तभी तीन युवक आए और उन्होंने तमंचे दिखाकर कहा कि हत्या के मामले में फैसला कर लो, नहीं तो गोलियों से उड़ा देंगे। आरोप है कि वे तमंचे लहराते हुए भाग निकले। उसकी मां रेखा ने कोतवाली पर तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें