बड़ौत (बागपत)।
बावली गांव के जंगल में मंगलवार की रात्रि में शिकारियों ने एक शेह को मार डाला। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों को देख शिकारी भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी, आरोप है कि घंटों तक कोई नहीं पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा वन अफसरों की मिलीभगत से शिकारी यहां के वन्य जीवों की हत्या कर रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल ने कहा सूचना पर गांव में टीम भेजी, लेकिन वहां पर न तो शिकारी मिले और न ही घटना की जानकारी देने वाले लोग। प्रदर्शन में अंकित, सुधीर, प्रवीण, धर्मेंद्र, राजपाल, सुरेंद्र, मुनेश, विकास, भीम, राजीव, प्रदीप, ओमपाल आदि रहे।