बागपत। पूरनपुर नवादा के शिवकुमार हत्याकांड में तीन गवाहों को गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि 2017 में पूरनपुर नवादा में नलकूप ऑपरेटर शिव कुमार की हत्या की। इस मामले में प्रवीण शर्मा उर्फ प्रणव स्वरूप जेल में बंद है। इलाहाबाद से उसकी जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है। सात दिसंबर को मुकदमे में गवाही होनी है। रविवार को आरोपी के पिता समेत दो लोगों ने गवाह को तमंचा दिखाकर मारने की धमकी दी। इससे गवाह भयभीत है। उन्होंने डीएम से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसमें मोनू उर्फ अंकित, दीपक शर्मा, चमन सिंह आदि उपस्थित रहे।