फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी क्षेत्र की राज विहार कालोनी में सर्वोदय सेकें ड्री स्कूल के प्रबंधक और भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज सिंह उर्फ भैय्या के बीच हुए विवाद में सोमवार को पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इधर, बघेल समाज के लोगों ने बैठक की। बैठक में समाज के लोगों ने प्रबंधक का साथ देनेे का एलान किया।

साथ ही पुलिस से न्याय को गुहार लगाई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बसपा के जिलाध्यक्ष बनी सिंह ने कहा कि समाज के लोगों को अपने हक के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी। पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं करेगी तो मजबूरन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन


बता दें कि घटना बीते शुक्रवार की है। फौरन सिंह ने पुलिस को तहरीर थी कि उनके स्कूल के सामने एक दबंग भाजपा नेता का मकान है। शुक्रवार को सुबह करीब 8.30 बजे उन्होंने अपने ड्राइवर राजू से उनको अपने घर पर बुलवाया। उसके बाद बिना कुछ कहे मारपीट करने लगे। धारदार हथियार से हमला किया, जिससे गर्दन और पीछे गंभीर चोटें आई हैं।

इसके बाद अपने रसूख का हवाला देते हुए कहा कि मैं तेरा स्कूल बंद करा दूंगा। इधर मेरा मकान है, स्कूल का गेट क्यूं निकला। इस रोड से स्कूल के बच्चों और कर्मचारियों को नहीं निकलने दूंगा।

इधर भाजपा नेता ने भी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि स्कूल प्रबंधक उनके घर में घुस कर महिलाओं से बदतमीजी करते हैं। शुक्रवार को सुबह घर में घुस आए और मारपीट करने लगे तो उनको घर से मुश्किल से बाहर निकाला था।
विज्ञापन


स्कूल का निर्माण नियमानुसार नहीं हुआ है इसकी जांच कराई जाएगी। इधर, इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार इस मामले में एनसीआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

बैठक में इन्होंने दिया प्रबंधक को समर्थन देने का एलान
बैठक में रवि बाबू बघेल, विजेंद्र सिंह बघेल, जीतू बघेल, अजीत सिंह, आदित्य सिंह, हरी शंकर वर्मा, बबलू, हिमांशू, जगदीश सिंह, महेंद्र पाल सिंह, राजवीर सिंह, कप्तान सिंह, पीपी सिंह राघव, नरेश यादव, प्रेमपाल सिंह, रमेश चंद्र बघेल आदि ने प्रबंधक को समर्थन देने का एलान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें