फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरटेल के अवर अभियंता से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़का रोड पर बृहस्पतिवार की रात्रि में तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचों के बल पर एयरटेल के अवर अभियंता से लैपटॉप, मोबाइल व हजारों की नगदी लूट ली। लूट का शिकार ललित पुत्र श्रीनिवास फुगाना जनपद शामली निवासी हैं और बड़ौत मेें एयरटेल में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं। वह बृहस्पतिवार की शाम बड़का गांव गए थे, जब देर शाम अपनी बाइक से बड़ौत आ रहे थे। बड़का रोड पर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचों के बल पर उनसे लैपटॉप, मोबाइल व तीन हजार की नगदी व बाइक लूट ली। बाद में बदमाश बाइक को कुछ दूरी पर खड़ी कर चले गए। उन्होंने कोतवाली में इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें