रमाला (बागपत)।
ककड़ीपुर गांव में रविवार की रात में आम के बाग में तीन बदमाशों ने ठेकेदारों से हजारों की नगदी लूट ली। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने तहरीर दी।
ककड़ीपुर गांव निवासी हरबीर मुखिया ने अपने खेत में आम का बाग लगा रखा है। इस बाग को कांधला निवासी इकराम पुत्र हनीफ ने ठेके पर ले रखा है। इकराम ने बताया कि रविवार की रात में तीन बदमाश बाग में आए और उन्होंने तमंचे से आतंकित 10 हजार रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर इकराम और मोहम्मद राणा को मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश मारने की धमकी देकर भाग निकले। सोमवार को पीड़ितों ने थाने में पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।