फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलता मिला ईंट भट्टा, मुनीम हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बगैर मानक पूरे किए संचालित ईंट भट्ठों पर प्रशासन की कार्रवाई का डंडा चल रहा है। ईंट भट्ठे में पानी डलवाने के बावजूद खेड़ा इस्लामपुर गांव में एक भट्ठा संचालित कर दिया। पुलिस ने मुनीम को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील क्षेत्र में 27 ईंट भट्ठों में पानी भरवाया था। एनजीटी के आदेश पर जिले में बगैर मानक पूरे किए संचालित कराए जा रहे ईंट भट्ठों को बंद कराया । सोमवार को खेड़ा इस्लामपुर गांव में ईंट भट्ठे के संचालन की सूचना मिली। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि जिस भट्ठे को दो दिन पहले बंद कराया गया , उसका संचालन मिला। मौके पर पुलिस पहुंची और मुनीम को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले शनिवार को बड़ौत, बागपत और खेकड़ा तहसील क्षेत्र के 27 ईंट भट्टों में पानी भरवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें