रमाला (बागपत)। किरठल गांव से आठ का छात्र लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताकर रमाला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने फिलहाल गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
पृथ्वी (14) पुत्र धर्मेंद्र किरठल गांव का रहने वाला है। वह कक्षा आठ का छात्र है। उसके पिता धर्मेंद्र पूर्व फौजी है और किरठल बिजली घर पर एसएसओ पद पर तैनात है। बुधवार की सुबह छह बजे पृथ्वी घर के बाहर खड़ा हुआ और अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। उसके पिता ने रमाला थाने पहुंचकर उसके अपहरण की आशंका जताकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर फिलहाल मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली और उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस ने कहा शीघ्र ही छात्र को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। वहीं छात्र के लापता होने के बाद मां का रो-रो कर बुरा हाल है।