फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास महिला से अभद्रता, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने के पास महिला से अभद्रता, मारपीट
विज्ञापन

बागपत। महिला थाने के पास एक महिला से अश्लील हरकतें कर कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें दो युवक नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि वह बेटे के साथ बृहस्पतिवार को बाइक पर भाई के घर पर बागपत जा रही थी। जैसे ही महिला थाने के तिराहे पर पहुंची तभी कुछ लोगों ने उनको रोक लिया और उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की। बचाव की कोशिश की तो उसके साथ भी अश्लील हरकतें करते हुए कपड़े फाड़ दिए। बाद में कुछ लोगाें के पहुंचने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। महिला की तहरीर पर आरोपी आकाश और अरुण निवासी पुराना कस्बा और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें