फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत जेल में मिले मोबाइल और चाकू की गूंज पहुंची लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत जेल में स्मार्ट फोन समेत दो मोबाइल, चाकू, सुएं मिलने की गूंज लखनऊ पहुंच गई है। उच्चाधिकारी जनपदीय अफसरों से पूरी जानकारी ले रहे हैं। जेल से मिले प्रतिबंधित सामान का तस्करा खेकड़ा थाने की डीजी में डाला गया है। अफसर गोपनीय रूप से पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। इसमें जेल प्रशासन पर गाज गिरने तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

बंदियों ने बागपत जेल को कॉल सेंटर बना दिया था। न केवल अपने घर पर बातें करते थे। बल्कि रंगदारी वसूली और जान से मारने की धमकी देना भी शुरू कर दिया । कुख्यात सुनील राठी के रुड़की के चिकित्सक से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी से बागपत जेल ज्यादा सुर्खियों में आई । इससे पहले 50 हजार रुपये के इनामी अजीत उर्फ हप्पू के साथी ने जेल से ही रंगदारी की रकम पहुंचने के लिए बड़ौत के एक व्यापारी के पास फोन किया । सात दिन पूर्व ही मवी कलां गांव के एक किसान को सोनू काठा ने जान से मारने की धमकी दी । इन मामलों को गंभीरता से लेकर मेरठ कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार के निर्देश पर मेरठ के एडीएम (प्रशासन) सत्य प्रकाश पटेल और बागपत एसपी जय प्रकाश ने मंगलवार को जेल में छापामारी की । अफसरों को हाई सिक्योरिटी बैरक के पास से स्मार्ट मोबाइल और एक मोबाइल बाथरूम से बरामद हुआ । इसके अलावा तीन चाकू, दो सुएं और चरस का एक पैकेट मिला । पुलिस ने उनको जब्त किया। इन प्रतिबंधित सामान को खेकड़ा पुलिस ने जीडी में दर्ज कर लिया है। इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। उच्चाधिकारियों के फोन जनपदीय अफसरों पर आ रहे हैं। ये मोबाइल किसकी हैं और किन-किन के पास कॉल हुई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से इसका पता लगाने में लगी है। एसपी जय प्रकाश ने कहा मोबाइल किसके है इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने कहा इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें