शराब के ठेके में लाखों की चोरी
बड़ौत (बागपत)। अंग्रेजी शराब के ठेके में पीछे से नकब लगाकर चोर हजारों की नगदी, कीमती सामान समेत तीन लाख रुपये की शराब चोरी कर ले गए। इस संबंध में सेल्समैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। अमीनगर सराय रोड पर अंग्रेजी शराब का ठेका है। शनिवार की रात्रि में सेल्समैन उसे बंद कर घर चला गया। जब सुबह आकर ठेका खोला तो पीछे की तरफ दीवार में नकब लगी थी और काफी सामान गायब था। चोर ठेके से पांच हजार की नगदी, इंवर्टर, बैट्री, अंग्रेजी शराब और बीयर चोरी कर ले गए। सेल्समैन राजीव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें तीन लाख रुपये का नुकसान दर्शाया गया है। चोर वाहन से आए और उसमें शराब एवं अन्य सामान भरकर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।