खेकड़ा (बागपत)।
नगर निवासी व्यापारी अरिहंत जैन ने खेकड़ा थाने में दी तहरीर में कहा वह दिल्ली में व्यापार करता है। उसने गाड़ी पर एक चालक को रखा था। चालक ने उससे एडवांस में रुपये ले लिए और अब बिना बताये रुपये न लौटाकर गाड़ी छोड़ दी। रुपये मांगने पर अब चालक उसे फोन कर लगातार धमकी दे रहा है। व्यापारी अरिहंत जैन ने पुलिस से चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
यशपाल