बागपत। यमुना खादर की जमीन का विवाद गहराता जा रहा है। बागपत डीएम ने फैजपुर-निनाना की जमीन के संबंध में हरियाणा के अफसरों को पत्र लिखा है।
दीक्षित अवार्ड के तहत हुई पैमाइश के अनुसार भूमि किसानों को नहीं दी जा रही है। बागपत के किसान हरियाणा और वहां के किसान बागपत के किसान पर जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगाते हैं। फैजपुर-निनाना की खादर में 443 एकड़ जमीन है। जबकि सोनीपत प्रशासन द्वारा 293 एकड़ भूमि का नोटिफिकेशन किया जा रहा है। इसको लेकर चंडीगढ़ कोर्ट में विवाद चल रहा है। इसके बावजूद सोनीपत प्रशासन द्वारा चकबंदी की प्रक्रिया करने की तैयारी चल रही है। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने महानिदेशक चकबंदी पंचकुला और रोहतक डिवीजन के कमिश्नर को पत्र लिया है। उधर, फैजपुर-निनाना गांव के प्रधान हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में किसान मंगलवार को हरियाणा के पंचकुला में पहुंचे। उन्होंने खादर की जमीन की समस्या के समाधान कराने की अफसरों से मांग की।