फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रठौड़ा में तीन बदमाशों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रठौड़ा में तीन बदमाशों ने की फायरिंग
विज्ञापन


छपरौली (बागपत)। किशनपुर बराल-छपरौली मार्ग पर रठौड़ा गांव के पास शुक्रवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार पर फायरिंग कर दी। कार सवारों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आशंका जताई जा रही है कि लूट के इरादे से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

शामली के सिंभालका निवासी मनोज चौधरी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हलालपुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में कार से जा रहा था। जैसे ही वह रठौड़ा गांव के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार रोकने का इशारा किया। उनके हाथों में हथियार दिखाई देने पर उसने गाड़ी रोकने की बजाय उसकी रफ्तार तेज कर दी। बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर पीछे से फायरिंग कर दी। आरोपियों ने कई राउंड फायर किए। घटना की पुलिस को सूचना दी गई। जब तक पुलिस वहां पर पहुंची, बदमाश वहां से भाग चुके थे। पीड़ित मनोज ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। घटना से परिवार दहशत में है। छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें