फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप
विज्ञापन

बागपत। बड़ौत में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाकर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। टीकरी कस्बा निवासी हरकली का कहना है कि उसकी बेटी कमलेश की शादी डेढ़ साल पूर्व बड़ौत के एक युवक के साथ हुई थी। ससुराल वाले आए दिन दहेज की मांग करते थे। उसके मुताबिक 31 मई को कमलेश को जिला अस्पताल में बेटा पैदा हुआ था। इसके बाद आरोपी एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या करने की धमकी दे रहे थे। इसकी जानकारी पांच जून को कमलेश ने फोन से उन्हें दी थी और अपनी जान का खतरा जताया था। आरोप है कि आरोपी ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी है और घटना की जानकारी दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की पुलिस अफसरों से शिकायत की गई। बड़ौत कोतवाल रनवीर सिंह यादव का कहना है कि महिला की बीमारी से मौत हुई है। परिजनों का आरोप पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें