फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। सुन्हैड़ा गांव के रेलवे हाल्ट पर शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से गांव के रहने वाले मानसिक रूप से कमजोर अमित (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन


शनिवार सुबह वह रेलवे लाइन के पास से निकलकर घर जा रहा था। गांव के रेलवे हाल्ट के पास पहुंचने पर शामली से दिल्ली जा रही यात्री ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पता लगने पर परिजन भी रेलवे हाल्ट पर पहुंच गए। मृतक के बड़ेे भाई अशोक ने कोतवाली पुलिस को फोन कर घटना के बारे में बताया। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई नही करने का आग्रह किया तो इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया, क्योंकि उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें