फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टेंपो ने कार को मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाठशाला बस स्टैंड के पास टेंपो ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार तीन युवक रवि, नितिन और दीपक गंभीर घायल हो गए। निरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले रवि और दीपक दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। रविवार रात वह दोनों करावलनगर दिल्ली के रहने वाले दोस्त नितिन के साथ कार से गांव वापस आ रहे थे। नेशनल हाईवे पर पाठशाला बस स्टैंड के पास टेंपो ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पता लगने पर वहां आए परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार टेंपो चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें