फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: धर्म परिवर्तन कर शादी नहीं करने पर 12वीं की छात्रा को प्रताड़ित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। बड़ागांव के युवक और उसके चाचा पर धर्म परिवर्तन कर शादी नहीं करने पर 12वीं की छात्रा का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। छात्रा के पिता व अन्य लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी 12वीं में पढ़ती है। बड़ागांव का एक युवक तीन जुलाई को उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गया था। उसकी बेटी घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी भी ले गई। उसकी बेटी को ले जाने में युवक का चाचा भी शामिल रहा। इसके बाद चाचा-भतीजे ने उसकी बेटी पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। धर्म परिवर्तन करने से मना करने पर उसकी बेटी की पिटाई की गई। इसमें गाजियाबाद पुलिस ने उसकी बेटी को बरामद कर उन्हें सौंप दिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप लगाया कि अब आरोपी युवक का चाचा इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल, मैसेज भेजकर उसकी बेटी को धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा है। आरोपी ने उसकी बेटी के व्हाट्सएप पर अपने भतीजे के फोटो भी भेज दिए।
आरोप है कि धर्म परिवर्तन करने से मना करने पर उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। उधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले में धर्म परिवर्तन के लिए उत्पीड़न करने के बिंदु पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें