फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जेठ पर वीडियो बनाने और ससुराल वालों पर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। फिरोजपुर गांव की एक महिला ने जेठ पर खिड़की से छुपकर वीडियो बनाने और विरोध करने पर दुपट्टे से गला घोंटकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया।
विज्ञापन

महिला ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि उसकी शादी छह महीने पहले फिरोजपुर गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले बात बात पर उसकी पिटाई करने लगे। उसने पति को इस बारे में बताया तो वह भी उत्पीड़न करने लगा। आरोप है कि जब पति ड्यूटी पर चला जाता तो जेठ खिड़की से छुपकर उसकी वीडियो बनाता था। बुधवार को भी जेठ खिड़की से उसकी वीडियो बना रहा था। उसने विरोध किया तो जेठ, जेठानी, देवर, देवरानी और सास ने उसकी पिटाई की। इसके बाद दुपट्टे से गला घोंटकर उसे जाने से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर आस पास के लोगों ने उसे बचाया। पुलिस के अनुसार घायल महिला का उपचार कराया गया। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें