फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेत में गन्ने की फसल बांध रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। अब्दुलपुर गांव के जंगल बुधवार शाम खेत में गन्ने की फसल बांध मजदूर रोहित (35) निवासी थोला जिला सहारनपुर बिजली के तार की चपेट में आ गया। इससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। किसान शव को लेकर बिजलीघर पर धरना देने जाने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने रास्ते में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सहारनपुर जिले के थोला गांव निवासी रोहित कुमार पिछले दस साल से अब्दुलपुर गांव में योगेश शर्मा के यहां रहकर खेत में मजदूरी करता था। बुधवार शाम वह किसान योगेश शर्मा के खेत में गन्ने की फसल बांध रहा था। तभी बिजली लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। तभी तार की चपेट में रोहित आ गया और झुलसने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसका पता चलने पर काफी संख्या में ग्रामीण जंगल में पहुंचे। उन्होंने ऊर्जा निगम के अफसरों पर जर्जर तार नहीं बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद शव ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर बिजलीघर पर धरना देने जाने लगे। रास्ते में मिले पुलिसकर्मियों ने किसानों को रोककर शव ले लिया। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मृतक के परिवार में चार बच्चे, पत्नी और माता पिता है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें