फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लूट के बाद भागते बदमाश सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पंचवटी मंदिर में पूजा करने जा रहीं गांधी रोड निवासी फाइनेंसर राजेंद्र गोयल की पत्नी राजबाला से सोने की चूड़ियां और कंगन लूटने के बाद भागे बदमाश मीरापुर रजबहे की पटरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गए।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने राजबाला की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। साथ ही फुटेज में कैद बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
गांधी रोड निवासी फाइनेंसर राजेंद्र गोयल की पत्नी राजबाला मंगलवार सुबह पंचवटी मंदिर में पूजा करने जा रही थीं। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे सोने की चूड़ियां और कंगन लूट लिए। घटना के बाद दोनों बदमाश मीरापुर रजबहे की पटरी की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

घटना के बाद तलाश में जुटे पुलिसकर्मियों ने मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें दोनों बदमाश नजर आए। महिला से लूट की घटना पर व्यापारियों ने रोष जताया।
व्यापारी नवीन जैन बब्बल, कर्ण सिंह, रवि, अनिल जैन और आदिश जैन ने कहा कि शहर में लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने गश्त में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा करने की मांग की। इस मामले में सीओ अंशु जैन ने बताया कि बदमाशों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें