फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: इंजेक्शन लगने के बाद मौत के मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सिनौली गांव में क्लीनिक पर उपचार के दौरान इंजेक्शन लगने के बाद जयकुमार कश्यप की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सीएमओ स्तर से मामले की जांच सीएचसी अधीक्षक बड़ौत डॉ. विजय कुमार को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को सिनौली गांव निवासी जयकुमार कश्यप बुखार से पीड़ित होने के कारण उपचार कराने गांव में क्लीनिक चलाने वाले छपरौली के एक अप्रशिक्षित चिकित्सक के पास पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना जांच इंजेक्शन लगाने और ओवरडोज देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही संबंधित चिकित्सक से पूछताछ की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि इंजेक्शन लगाने के बाद व्यक्ति की मौत होने के मामले की जांच की जा रही है। जांच में उपचार से संबंधित तथ्यों और चिकित्सक की शैक्षिक योग्यता की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी। उसके बाद सीएमओ स्तर से मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें