फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कॉलेज में जाते शिक्षक पर हमला कर तोड़ी हाथ की हड्ड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के चौधरी केहर सिंह इस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंस के शिक्षक अक्षय पर हमला कर उनके हाथ की हड्डी तोड़ दी गई। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर के गुराना रोड निवासी अक्षय कुमार ने बताया कि वह एक सितंबर को नगर की आवास विकास काॅलोनी से काॅलेज में पढ़ाने जा रहे थे। पूर्वी यमुना नहर पुल के पास आशू समेत एक अज्ञात युवक ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उनके साथ गाली-गलौज की गई। आरोप है कि इसका विरोध करने पर युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए और एक हाथ की हड्डी भी टूट गई। हमलावरों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें