बड़ौत। वाजिदपुर गांव में श्रवण का बेटा रोहित शनिवार को दुकान से सामान लेने के लिए गया गया था। वहां उसका कल्लू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद उसके परिवार पर घर में घुसकर कल्लू, मुक्की, गौतम व आकाश ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें श्रवण व उसका बेटा रोहित घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया कि शोर मचाने पर पड़ोसियों ने पहुंचकर हमलावरों से उनकी जान बचाई। पुलिस के अनुसार चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।